22 जनवरी को गाजीपुर आएंगे डॉ. प्रवीण तोगड़िया, तैयारी का जायजा लेने जंगीपुर पहुंचे केंद्रीय पदाधिकारी


राष्ट्रीय बजरंग दल के केंद्रीय मंत्री ईश्वरी प्रसाद व संगठन मंत्री संजय दुबे का जोरदार स्वागत, हुई अहम बैठक

जंगीपुर विधानसभा इकाई का विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

गाजीपुर जखनिया: जनपद में 22 जनवरी 2026 को होने वाले डॉ. प्रवीण तोगड़िया के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बजरंग दल के केंद्रीय मंत्री ईश्वरी प्रसाद एवं संगठन मंत्री संजय दुबे का जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में आगमन हुआ। उनके आगमन पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सूर्यभान पाण्डेय, जिला मंत्री रमेश गुप्ता, युवा छात्र संघ अध्यक्ष राज पाण्डेय सहित तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें डॉ. प्रवीण तोगड़िया के आगामी दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि डॉ. प्रवीण तोगड़िया जनपद गाजीपुर में लगभग चार घंटे तक लोगों के बीच रहेंगे। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं। इसी दौरान संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से जंगीपुर विधानसभा इकाई में नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। जिसमें रितेश कुमार को जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष, नीलेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष, सनी गुप्ता को मंत्री एवं अजीत जायसवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें