गाजीपुर/मुहम्मदाबाद ब्लॉक के राजापुर ग्राम पंचायत के प्रधान अश्वनी राय ने गाजीपुर टीम के साथ अमेठी जिले में आयोजित दो दिवसीय आंतरिक (Internal / Inside State) एक्सपोज़र विजिट में प्रतिभाग किया। इस विजिट के दौरान ग्रामीण विकास और नवाचार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मॉडल का अध्ययन किया गया।
टीम ने गाय के गोबर के शोधन से तैयार होने वाले पर्यावरण-हितैषी प्लास्टिक पेंट का प्रदर्शन देखा। जानकारी के अनुसार यह पेंट न केवल कम लागत में तैयार हो जाता है, बल्कि यह सामान्य पेंट की तुलना में 60% अधिक क्षेत्रफल कवर करता है, जिससे इसकी उपयोगिता और किफायत दोनों बढ़ जाती हैं।
इसके साथ ही ग्राम प्रधान अश्वनी राय और टीम को गांव में वेस्ट प्लास्टिक के उपयोग से सड़क निर्माण, तथा प्लास्टिक से बनी टाइल्स निर्माण तकनीक और विस्तृत जानकारी दी गई। यह तकनीक न केवल प्लास्टिक वेस्ट को कम करती है, बल्कि मजबूत और टिकाऊ निर्माण सामग्री के रूप में भी उपयोगी साबित हो रही है।
ग्राम प्रधान ने कहा कि ऐसी तकनीकों का प्रयोग ग्रामीण क्षेत्रों की विकास योजनाओं में किया जाए तो पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग दोनों में मदद मिलेगी।
