गाजीपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा गुरुवार को ‘नगर पालिका पोल खोल अभियान’ के तहत शास्त्री नगर और मुख्य बाजारों का भ्रमण किया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने शहर की बदहाल स्थिति पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रमुख आरोप और समस्याएं:
अभिनव सिंह ने कहा कि शहर की सड़कें इतनी जर्जर हैं कि व्यापारियों का धंधा पूरी तरह चौपट हो गया है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, बजबजाती नालियां और अंधेरी गलियां नगरपालिका की लापरवाही का सबूत हैं। सफाईकर्मी नदारद हैं, बिजली के तार जमीन छू रहे हैं और मच्छरों की दवा तक का छिड़काव नहीं हो रहा। चेयरमैन और ईओ (EO) पर भ्रष्टाचार और उदासीनता का आरोप लगाते हुए इसे जनता के साथ धोखा बताया गया।
भाजपा पर निशाना:
महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष कंचन रावत ने कहा कि सपा के अभियान के डर से भाजपा नेता अब लेटर जारी कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि “जब तक सड़कें बनकर तैयार नहीं हो जातीं, यह पोल खोल अभियान जारी रहेगा।”
कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता अरुण कुशवाहा ने किया। इस मौके पर अल्का अग्रवाल, वर्षा यादव, सोनू वर्मा, राहुल गोंड, शाहिद, संजय यादव, राजू राव, पारस, रेहान आदि मौजूद रहे।
