भीषण सड़क हादसे में आशा कार्यकर्त्री की दर्दनाक मौत


सेवराई। भदौरा नहर पुलिया के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में अल्ट्रासाउंड कराने जा रही आशा कार्यकर्त्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार भतौरा निवासी धर्मशीला देवी (50 वर्ष) पत्नी सुमेश्वर कुशवाहा आशा कार्यकर्त्री के रूप में सीएचसी भदौरा में तैनात थीं। बुधवार को वह एक मरीज को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए ऑटो से भदौरा से दिलदारनगर जा रही थीं। इसी दौरान भदौरा नहर पुलिया स्थित शराब भट्टी के पास सामने से आ रहे एक ऑटो से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में आशा कार्यकर्त्री धर्मशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने धर्मशीला देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों में

बुधिया देवी (50) पत्नी विजय बहादुर,आकाश कुमार (35) पुत्र संजय राय निवासी बसुका,उपेंद्र राजभर (30) निवासी भतौरा,रानी (28) पत्नी ओमप्रकाश, निवासी खड़वल थाना दिलदारनगर

का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में किया जा रहा है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

हादसे की सूचना मिलते ही गहमर थाना के सेवराई पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे और दोनों ऑटो को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

अचानक हुए इस हादसे से स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय ग्रामीणों में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें