नंदगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एलजी मनोज सिन्हा को ओढ़ाई मां वैष्णो देवी की चुनरी


नंदगंज (गाज़ीपुर), शनिवार को भारतीय जनता पार्टी, गाज़ीपुर के नन्दगंज मण्डल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया–आईटी विभाग के पूर्व संयोजक विनीत कुमार शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ता विकास सिंह के साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल महामहिम श्री मनोज सिन्हा से जम्मू स्थित राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। दोनों कार्यकर्ताओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के उपरांत लाई गई मां की चुनरी ओढ़ाकर उपराज्यपाल का सम्मान किया। इस दौरान श्री सिन्हा ने गाज़ीपुर जिले के संगठन व कार्यकर्ताओं की कुशलक्षेम की जानकारी ली।भेंट के उपरांत विनीत शर्मा ने बताया कि “श्री मनोज सिन्हा जी अपने जड़ों से किस तरह जुड़े हुए हैं, यह उनके प्रत्येक कार्यकर्ता से स्नेहपूर्ण मिलन से स्पष्ट होता है। जम्मू-कश्मीर में जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भी उनका मन सदैव अपनी जन्मभूमि गाज़ीपुर के विकास और लोगों के प्रति समर्पित रहता है।”

यह मुलाकात क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक मानी जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें