सादात गाज़ीपुर
स्नीथानीय नगर स्थित समता पीजी कॉलेज में चल रहा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर मंगलवार को समाप्त हुआ। शिविर में शामिल एक इकाई के शिविरार्थियों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार राय के निर्देशन में कार्य किया। शिविरार्थियों ने चयनित बस्ती ससना में जाकर सेवा, श्रमदान और जनजागरण का कार्य संपादित किया। उन्होंने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाई और सामुदायिक कार्यों में योगदान दिया।
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. कमलेश यादव ने शिविर में दी गई जानकारी को आत्मसात करने और जन सामान्य को इससे लाभान्वित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह यादव और प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव सहित कई प्रवक्तागण मौजूद रहे। शिविरार्थी अनुराग यादव, प्रियांशु, बादल, कृष्णा, चयन यादव, अंकिता और श्रुति ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवाजी ने और आगंतुकों के प्रति आभार कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवनीश राय ने ज्ञापित किया।
