Lokadhikar News

गैस सिलेंडर लीक होने से मड़ई में लगी आग, अनाज और नकदी जलकर राख
गाजीपुर। ग्राम सभा देवली में बुधवार की देर शाम गैस सिलेंडर लीक होने से मड़ई में आग लग गई। इस घटना में पीड़ित परिवार का करीब 200 दौरी अनाज और नकदी जलकर राख हो गई। घटना के समय परिवार के सदस्य मड़ई में सो रहे थे। आग लगने से परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा देवली निवासी परशुराम बांसफोर पुत्र स्वर्गीय महेंद्र बांसफोर के घर में बुधवार की रात करीब नौ बजे मड़ई में रखा गैस सिलेंडर लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मड़ई में रखा अनाज और नकदी जलकर नष्ट हो चुकी थी।

घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने खाने-पीने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया। आग लगने की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई, ताकि घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंच सके और नुकसान का आकलन किया जा सके।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान देवली हीरामणि चौहान ने मानवीय पहल करते हुए पीड़ित परिवार के लिए खाने-पीने की व्यवस्था कराई। इस सहयोग से संकट की घड़ी में परिवार को कुछ राहत मिली।

इस अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवार को हुए नुकसान की भरपाई और सरकारी सहायता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

The post गैस सिलेंडर लीक होने से मड़ई में लगी आग, अनाज और नकदी जलकर राख appeared first on Lokadhikar News.

एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया गाजीपुर की नई टीम का गठन बेहतर कार्य करने वालों को मिली पदोन्नति, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
कासिमाबाद गाजीपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया गाजीपुर में संगठनात्मक विस्तार और बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है। इस दौरान संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के आधार पर कई सदस्यों को पदोन्नति देते हुए महत्वपूर्ण पदों पर नामित किया गया।

संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मुहम्मदाबाद तहसील के अध्यक्ष नेयाज अहमद को पदोन्नति देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया गाजीपुर का जिला अध्यक्ष नामित किया गया है। वहीं, गाजीपुर सदर तहसील अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे कमलेश कुमार को पदोन्नति देकर जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया गाजीपुर के सक्रिय सदस्य अकील अहमद को भी पदोन्नति देते हुए कासिमाबाद तहसील का अध्यक्ष नामित किया गया है। संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से सदस्यों में उत्साह का माहौल है। इन नियुक्तियों को संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नई जिम्मेदारी प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारियों ने एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। सभी ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने यह भी प्रण लिया कि वे समाज के लोगों को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को उनके अधिकारों की जानकारी देना, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

संगठन को उम्मीद है कि नई टीम के गठन और पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों से गाजीपुर जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता अभियान को और मजबूती प्राप्त होगी।

The post एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया गाजीपुर की नई टीम का गठन बेहतर कार्य करने वालों को मिली पदोन्नति, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर appeared first on Lokadhikar News.

महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर परिवार को दी जान से मारने की धमकी
महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर परिवार को दी जान से मारने की धमकी

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में एक महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने सगे पट्टीदार पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति छत्तीसगढ़ में सरकारी चिकित्सक हैं और वहीं रहते हैं। आरोप है कि पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर पट्टीदार बनारसी पुत्र स्वर्गीय जोगिंदर गौतम आए दिन अश्लील शब्दों का प्रयोग कर उसे परेशान करता है।

पीड़िता के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे वह घर में सो रही थी। इसी दौरान दरवाजे पर आवाज सुनकर उसने दरवाजा

खोला तो आरोपित वहां मौजूद था। महिला का आरोप है कि आरोपित नशे की हालत में था और दरवाजा खुलते ही उसका हाथ पकड़कर शरीर के अंगों को छूने लगा। उसने घर में घुसने का भी प्रयास किया। विरोध करने और परिजनों से शिकायत करने पर आरोपित, उसकी पत्नी शशिकला तथा बेटे आकाश और विकास ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे थाने में शिकायत देने को कहा। इसके बाद महिला ने थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध थाना नेबुआ नौरंगिया के एसएसआई दिनेश साहनी ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

The post महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर परिवार को दी जान से मारने की धमकी appeared first on Lokadhikar News.

गहमर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सात लोगों को लिया हिरासत में
करवाचौथ पर्व पर चेकिंग के दौरान पुलिस से कहासुनी और गांवों में विवाद के मामलों में कार्रवाई, बीएनएसएस के तहत चालान कर रिपोर्ट न्यायालय भेजी गई

सेवराई (गाजीपुर)। करवाचौथ पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गहमर थाना पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग मामलों में सात लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत चालान किया। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट संबंधित न्यायालय/कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष भेज दी गई।

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पांडेय की टीम ने चेकिंग के दौरान की। एक मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान पुलिस के साथ कहासुनी और समझाने-बुझाने के बावजूद आक्रामक व्यवहार करने का आरोप है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अमित कुमार, विनय कुमार, दीपक राय और शत्रुघ्न सहनी को हिरासत में लिया गया।

दूसरी कार्रवाई उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव ने बसुका गांव के नटवाबारी का डेरा में गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद की सूचना पर की। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते बृजुल राजभर और श्रीलेखन राजभर को हिरासत में लिया गया।

वहीं, तीसरी कार्रवाई उपनिरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने गहमर तिराहे पर राहगीरों से वाद-विवाद कर रहे एक व्यक्ति के मामले में की। समझाने के बावजूद नहीं मानने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पर रमेश चौधरी को हिरासत में लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी का बयान: प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। विवाद और हंगामा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

The post गहमर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सात लोगों को लिया हिरासत में appeared first on Lokadhikar News.

बिहार बॉर्डर पर पशु तस्करी का भंडाफोड़, 17 पशुओं के साथ नौ गिरफ्तार
सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना पुलिस ने बिहार बॉर्डर के पास पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों से कुल 17 पशुओं को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ₹24,240 नकद और विभिन्न कंपनियों के नौ मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को ग्राम बारा स्थित बिहार बॉर्डर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने तीन पिकअप वाहनों को पकड़ा। इनमें कुल 17 पशु लदे हुए थे, जिनमें भैंस, पड़वा और पड़िया शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया। बरामद तीनों पिकअप वाहनों के नंबर JH10CU0129, BR02GD7606 और BR02GE1415 बताए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में झारखंड के धनबाद जिले के जोड़ा पोखर थाना क्षेत्र के निवासी कुद्दन कुमार शर्मा पुत्र राम कुमार शर्मा, आफताब पुत्र कलाम, तसलीम पुत्र राजा, सहीम पुत्र माला, ताजुद्दीन पुत्र अजीमुद्दीन और अमन पुत्र बबलू शामिल हैं। वहीं, बिहार के गया जिले के निवासी अमर कुमार यादव पुत्र अवधेश यादव, दीप कुमार पुत्र छोटू यादव,और ओम प्रकाश कुमार पुत्र कारू यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 237/2026 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में अभियोग पंजीकृत किया है। बरामद पशुओं को सेवराई में सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। उनके चारा-पानी और देखभाल की व्यवस्था करने के साथ चिकित्सकीय परीक्षण कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

प्रभारी निरीक्षक का बयान…

गहमर के प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि बिहार बॉर्डर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन पिकअप वाहनों से 17 पशु बरामद कर नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से नकदी और मोबाइल फोन भी मिले हैं। पशुओं की सुरक्षा, चारा-पानी और चिकित्सकीय परीक्षण की व्यवस्था कराई जा रही है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली इस टीम में अतिरिक्त निरीक्षक विजय बहादुर सिंह, उप नि0 संजय यादव,सत्येंद्र सिंह पटेल का0 ब्रजेश कुमार,साजिद खान,रवि विश्वकर्मा,श्लोक द्विवेदी,चालक अरविंद यादव,पीआरडी चालक तेजनारायण यादव शामिल रहे।

The post बिहार बॉर्डर पर पशु तस्करी का भंडाफोड़, 17 पशुओं के साथ नौ गिरफ्तार appeared first on Lokadhikar News.

मऊ में 30 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 4.50 लाख रुपये बताई गई कीमत
धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्षिण टोला थाना पुलिस, स्वाट और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये बताई गई है। गांजा दो ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग में रखा गया था।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 29 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 4:35 बजे हाईवे पर चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मटलबपुर थाना क्षेत्र के पास हाईवे पर तीन संदिग्ध व्यक्ति ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग के साथ मिले। पूछताछ और बैगों की तलाशी लेने पर उनमें गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतिश यादव निवासी चौरी सतबहवां, थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर; साहिल दुबे निवासी खानपुर छोटा, थाना परेना, जनपद महाराजगंज; और नीरज सोनकर निवासी मदरहां, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

ओडिशा से गांजा लाने की बात कबूली

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे ओडिशा के बलांगीर जंक्शन से गांजा लेकर गोरखपुर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने गांजे की खरीद-बिक्री से जुड़े अपने बयान में एक अज्ञात व्यक्ति का भी जिक्र किया है। मामले में गांजे के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर दक्षिण टोला थाने में मुकदमा संख्या 152/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए चालान किया गया।

मऊ पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

The post मऊ में 30 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 4.50 लाख रुपये बताई गई कीमत appeared first on Lokadhikar News.

मऊ में पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद! ₹10.78 लाख का माल जब्त, एक गिरफ्तार
धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ मऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुसरदह मोड़ के पास स्थित एक मकान से करीब 768 किलोग्राम अवैध पटाखे और तेज आवाज वाले बम बरामद किए हैं। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत 10 लाख 78 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान दीपक कुमार पुत्र सुरेंद्र प्रसाद, निवासी मुसरदह, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ के रूप में की है। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 301/2026 के तहत बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

दीपावली से पहले हुई इस कार्रवाई को अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

The post मऊ में पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद! ₹10.78 लाख का माल जब्त, एक गिरफ्तार appeared first on Lokadhikar News.

मऊ में आधी रात को पुलिस का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान! होटल-ढाबों और संदिग्ध वाहनों की जांच
Dharmendra Bhardwaj / Mau

मऊ, यूपी। जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मऊ पुलिस ने 28/29 अक्टूबर की रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सभी क्षेत्राधिकारियों और विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर सघन जांच की।

अभियान के दौरान होटल, ढाबों, सराय और लॉज की जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग के साथ गो-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ चेकिंग करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मऊ पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेंगे।

मऊ की हर बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और खबर को शे

यर करें।

The post मऊ में आधी रात को पुलिस का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान! होटल-ढाबों और संदिग्ध वाहनों की जांच appeared first on Lokadhikar News.

वार्ड नंबर 6 में हादसे को दावत दे रहा लटकता हाईटेंशन तार
बहादुरगंज, गाजीपुर। नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड नंबर 6 में जमीन से महज दो मीटर की ऊंचाई पर लटक रहा हाईटेंशन बिजली का तार हादसे को दावत दे रहा है। तार की वजह से स्थानीय लोगों, स्कूली छात्रों, राहगीरों और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी अनहोनी की आशंका से वार्डवासी भयभीत हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गली में लटक रहा बिजली का तार आवागमन के दौरान खतरा बना हुआ है। खासकर बच्चों और छात्रों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की उदासीनता के कारण समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इससे वार्डवासियों में नाराजगी और चिंता बढ़ती जा रही है।

वार्ड परवेज अहमद उर्फ मोनू सभासद ने भी इस समस्या की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित विभाग को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक तार को सुरक्षित ऊंचाई पर करने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

इस गंभीर समस्या को लेकर वार्डवासियों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द लटकते तार को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

वहीं, संबंधित जेई विवेक खरवार ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है और कहा है कि कल तक खम्भे लगाकर तार को ऊंचा किया जायेगा ताकि किसी प्रकार की हानि न होने पाए। अब देखना यह है कि बिजली विभाग कब तक कार्रवाई कर लोगों को इस खतरे से निजात दिलाता है।

The post वार्ड नंबर 6 में हादसे को दावत दे रहा लटकता हाईटेंशन तार appeared first on Lokadhikar News.

सादात में काशी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
सादात – गाज़ीपुर। सादात रेलवे स्टेशन यार्ड के दक्षिण तरफ किलोमीटर संख्या 108 के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ दादर एक्सप्रेस (डाउन) की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान सादात नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी पंकज कुमार की पत्नी साधना देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मृतका पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे जब दादर एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी, तभी महिला उसकी चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद सादात स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद ड्राइवर ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने मेमो भेजकर सादात पुलिस और औड़िहार आरपीएफ (RPF) को मामले से अवगत कराया।

चूंकि घटनास्थल सैदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए सूचना मिलते ही सैदपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सैदपुर कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतका साधना देवी का पति पंकज कुमार मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। साधना की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे तीन मासूम बच्चों किंजल, प्रांशी और छोटल को छोड़ गई है। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर परिजनों के साथ-साथ भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे मुहल्ले में इस घटना के बाद से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

The post सादात में काशी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत appeared first on Lokadhikar News.