तारकेश्वर शाही लोक अधिकार
तमकुहीराज कुशीनगर । सेवरही विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भूलिया अगरवां में दुर्गा स्थान परिसर में प्रस्तावित दुर्गा मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम 8 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को निर्धारित है। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के मनोज गुप्ता ने बताया कि जनसहयोग से निर्मित होने वाले उक्त मंदिर के भूमि पूजन/शिलान्यास का मुख्य कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे निर्धारित है। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर है। समिति के सदस्य मन्नूलाल, जवाहरलाल, दुर्गेश मद्धेशिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश ब्याहुत, तमकुहीराज नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता आदि मनोयोग से जुटे हैं।
——–
यह है दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम
– निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री शुक्रवार को प्रातः साढ़े नौ बजे अपने आवास से स्टाफ कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। साढ़े दस बजे उनका आगमन बनरहा नहर तमकुही रोड के पास होगा जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश ब्याहुत के नेतृत्व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात भुलिया अगरवा में जनमेजय गुप्ता के आवास पर स्वागत एवं सूक्ष्म जलपान के बाद भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत वापस लौट जाएंगे।