भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह


कुशीनगर। किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार कुशीनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के स्वयंसेवकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा धूमधाम तरीके से 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
प्रभातफेरी,ध्वजारोहण के पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जो भव्य प्रस्तुतीकरण हुआ उसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा व दर्शकों को बार बार भाव विभोर होकर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान इंटर कॉलेज बलकुड़िया सेवानिवृत्त अध्यापक श्री राघव शरण मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें गणतंत्र के मूल उद्देश्य से परिचित कराते हुए संविधान की प्रस्तावना के बारे में बताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने 77वें गणतंत्र की शुभकामना देते हुए वीर सेनानियों को याद किया और बच्चों को सदैव देश भक्ति के मार्ग पर चलने को कहा।
कार्यक्रम में आयो रे शुभ दिन आयो रे, मां भवानी , बड़ा नीक लागे अपना देशवा के माटी आदि गीतों से छात्र छात्राओं ने रंग जमा दिया।
कक्षा 9 की छात्राओं ने जय हो और चक दे इंडिया पर विशाल पिरामिड का निर्माण करके टीम भावना और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
होली खेले रघुवीरा गीत पर बच्चो ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में अनुष्का जयसवाल साधना यादव,प्रीति सिंह,साहिना,दिशा मिश्रा,चांदनी,स्नेहा,रानी,रेखा, रिया शर्मा,चन्नू,अंजू,भाग्यश्री, प्रतिमा,आदि छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।मंच का संचालन के के मिश्र ने किया।विद्यालय के प्रबंधक शिवादत्त मिश्र ने इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं और अध्यापकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारी राष्ट्रीय एकता का सबसे बड़ा पर्व है।
कार्यक्रम में डॉक्टर विष्णु प्रताप चौबे,सुनील कुमार पांडेय,सतीश कुशवाहा,शिवेंद्र कुमार चौबे,चंद्रभूषण पांडेय,निमेष मिश्र,योगेन्द्र यादव,अरुंधति दुबे रानी मिश्रा,सुग्रीव कुशवाहा,अशोक,सीमा के साथ साथ सभी छात्र छात्राएं और अभिभावकगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें