बनने के दस दिन के अंदर ही टूटने लगी आरसीसी सड़क , गुणवत्ता पर उठे सवाल


*आरसीसी सड़क से निक त खड़ंजवे रहल – ग्रामीण*

कुशीनगर । विशुनपुरा विकास खण्ड के पिपरा जवाहिर गांव में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क बनते ही टूटनी शुरू हो गई है, जिससे उसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव के मुख्य मार्ग से शीतल यादव आदि के घर तक लगभग एक सप्ताह पूर्व आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण पूरा होने के कुछ ही दिनों के भीतर सड़क कई स्थानों से दरकने और टूटने लगी है।
नवनिर्मित सड़क की इस स्थिति को देखकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है और मानकों की अनदेखी की गई है, जिसके कारण सड़क इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो गई।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई है। अगर सूत्रों की माने तो उक्त सड़क पर पूर्व में हुए खड़ंजा के ईट को जिम्मेदार अपने निजी कार्य हेतु उठा ले गए है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें