अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार


कुशीनगर । थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में नेबुआ नौरंगिया पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस .315 बोर, एक अपाची मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आफताब अली पुत्र मुस्तकीम अली निवासी रायपुर भैसही टोला भेड़ियारी थाना नेबुआ नौरंगिया तथा चांद मोहम्मद पुत्र सिराजुद्दीन निवासी देवतहां बाली नौका टोला थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना नेबुआ नौरंगिया में मु0अ0सं0 68/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण प्रजापति, उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव, उपनिरीक्षक विश्वजीत कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार, संजय यादव तथा यशवंत यादव शामिल रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें