सरयू नदी के घाट पर वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पहचान नहीं हो सकी


दोहरीघाट, मऊ |पवन उपाध्याय । दोहरीघाट थाना अंतर्गत मातेश्वरी घाट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव नदी किनारे पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

घटना की सूचना डायल 112 पर कॉलर चंद्रिका यादव द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि एक वृद्ध महिला नदी किनारे मृत अवस्था में पड़ी हुई है। महिला की उम्र लगभग 70 से 75 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया कि महिला स्नान करने घाट पर आई थी। संभवतः स्नान से पहले ही उसे झटका (दौरा) या हार्ट अटैक आया, जिससे वह नदी के कम गहराई वाले हिस्से में गिर पड़ी और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा पहचान की प्रक्रिया जारी है। शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊ मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।

दोहरीघाट के थाना प्रभारी आर. के. सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश मृत्यु का प्रतीत हो रहा है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें