अधिवक्ता हित सर्वोपरि रहेगा: उमाशंकर उपाध्याय


मऊ/ पवन उपाध्याय। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसी क्रम में अधिवक्ता उमाशंकर उपाध्याय ने कार्यकारिणी में कनिष्ठ सदस्य पद पर निर्वाचित होकर शपथ ग्रहण किया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखने और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।

कनिष्ठ सदस्य पद की शपथ लेने के बाद अधिवक्ता उमाशंकर उपाध्याय ने कहा कि अधिवक्ता साथियों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष अरशद जमाल, शिव प्रकाश उपाध्याय, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय, महामंत्री सतिराम यादव, पूर्व अध्यक्ष विद्या निधि उपाध्याय, प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल, पूर्व महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता बीबी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता कालिदास पाण्डेय, ब्रह्मदेव उपाध्याय, सतीश कुमार पाण्डेय, देवेश राय, संजय तिवारी, पंकज राय, रामप्रकाश सिंह, समेत बड़ी तादाद में अधिवक्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें