धूमधाम से मनाया गया चंचल का का जन्म दिन


बहादुरगंज मे फिजा मैरी सिटी कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में विशाल सिंह चंचल का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व शिव प्रताप सिंह ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, शिव प्रताप सिंह ने पत्रकारों को जन्म दिन के अवसर पर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशाल सिंह चंचल के व्यक्तित्व और उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। उनके मित्रों और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिव प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के बीच आपसी प्रेम, सहयोग और प्रेरणा को बढ़ाते हैं। उन्होंने विशाल सिंह चंचल की सराहना करते हुए उन्हें लोकप्रिय और मेहनती जनप्रतिनिधि बताया

अंत में केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा की गईं और सभी ने मिलकर इस पल को यादगार बनाया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल खुशी का अवसर था, बल्कि छात्रों के लिए प्रेरणा और एकता का प्रतीक भी बना। विशाल सिंह चंचल के जन्म दिन के अवसर पर जहूराबाद विधानसभा में कई जगहों पर जरूरतमंदों को साड़ी और चश्मा वितरित किया गया, वहीं वासुदेवपुर के छात्रों ने श्रृंखला बनाकर विशाल सिंह चंचल को जन्म दिन की शुभकामना दी,इस अवसर पर मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, पिंटू सिंह, आलोक पांडे, विजय कुमार, चंदू सिंह,संतोष गुप्ता, राजेश कुशवाहा,उमेश जायसवाल , गोलू बर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें