श्रद्धा और सादगी से शेरपुर कलां के बाबू गिरिजा राय मास्टर साहब की मनाई गई पुण्यतिथि


“गिरिजा प्रसाद राय मेमोरियल ट्रस्ट” की होगी स्थापना – त्रिलोकी नाथ राय

 

 

 

भांवरकोल/ गाजीपुर। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव में गिरिजा राय मास्टर साहब की सादगी और श्रद्धा से पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और समाजसेवी बंधुओं सम्मानित पत्रकारों इत्यादि ने उनकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

श्रद्धांजलि समारोह का कुशल संचालन मिथिलेश राय, एवं समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित जनों के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापन त्रिलोकी नाथ राय, कृष्णकांत राय और कमल नारायण राय ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गिरिजा प्रसाद राय के जीवन आदर्शो और कार्यों की भरपूर प्रशंसा की।

 

वक्ताओं ने बाबू गिरिजा प्रसाद राय के उच्च आदर्शो , शिक्षाओं , एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए एक आदर्श शिक्षक के रूप में मास्टर साहब को याद किए जाने हेतु अपनी आस्था व्यक्त की।

 

वक्ताओं ने आने वाली पीढ़ी को संकीर्णताओ से ऊपर उठकर समाज में एक उच्च आदर्श स्थापित करने पर जोर दिया।और समवेत स्वर में कहा कि यदि हम सभी मास्टर साहेब के उच्च आदर्शो को आत्मसात करने का प्रयास करे तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है।

 

ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मास्टर साहब का जीवन अत्यंत संघर्षों में बीता किंतु तमाम संघर्षों की बाधाएं पार करते हुए एक आदर्श शिक्षक के रूप में मास्टर साहेब ने समाज में एक कीर्तिमान स्थापित किया, जो अविस्मरणीय है।

 

उन्होंने मास्टर साहब की यादों को जीवंत रखने हेतु “गिरिजा प्रसाद राय मेमोरियल ट्रस्ट” की स्थापना का उदघोष किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। एवं “यथार्थ गीता” भी प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि अनवरत गीता वितरण जारी रहेगा। और ट्रस्ट द्वारा सामाजिक कार्य होते रहेंगे,ताकि समाज हित में सदैव योगदान किया जा सके। उनके इस शुरुआत की सभी लोगों ने भरपूर प्रशंसा की।

 

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से आनंद राय पहलवान, पूर्व प्रधान विद्यासागर गिरि, हेमनाथ राय, सुरेन्द्र नाथ राय, डॉक्टर आलोक राय, स्वामी अमेरिकानंद महराज, बाला जी राय, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू, ऋषिकेश राय, नारायण राय, राकेश रंजन राय, प्रमोद राय, मनीष राय, कृष्ण मुरारी राय, जयशंकर राय, सुनील यादव, अखिलानंद राय, दीनबंधु उपाध्याय, मदन दूबे, हरिद्वार राय, सत्यनारायण राय, अभिषेक मिश्र, रोहित राय टिल्लू, रत्नेश राय, मयंक राय, भरत राय, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें