बहुचर्चित गगरन गांव के गुलशन गुप्ता की आत्महत्या के मामले में नामजद चार आरोपियों को पुलिस नहीं कर पाई अभी तक गिरफ्तार,चर्चा का विषय


नगसर । स्थानीय थाना क्षेत्र के बहुचर्चित गगरन गांव निवासी 25 वर्षीय गुलशन गुप्ता की आत्महत्या के मामले में नामजद चार आरोपितों को पुलिस घटना के छठे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं।ग्रामीणों और पीड़ित परिवार का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपित अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की बात कही जा रही है, लेकिन इसके बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी न हो पाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इससे पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।बताया जाता है कि आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि आखिर इतने दिनों की छापेमारी के बाद भी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से कैसे बाहर हैं जबकि नगसर बाजार में ही घटना के आरोपी सरेआम घूम रहे है जिससे नगसर पुलिस की लापरवाही और हीलाहवाली तथा कार्यप्रणाली सन्देह के घेरे में दिख रहा है ।गौरतलब है कि बीते 10 मार्च को गगरन निवासी गुलशन गुप्ता असांव गांव में अपने एक मित्र के घर में फंदे से लटकता हुआ पाया गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।मृतक के छोटे भाई संजीव गुप्ता ने इस मामले में गांव के ही मनोज पासवान, उपेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव और एक महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने गुलशन पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर उसे धमकाया था कि यदि पांच लाख रुपये नहीं दिए गए तो उसे दुष्कर्म के मामले में फंसा दिया जाएगा।

परिजनों का आरोप था कि इसी मानसिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर गुलशन ने आत्महत्या कर ली।नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि फरार आरोपितों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और सर्विलांस की मदद से उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें