मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में किसान नेता की नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन,सौंपा पत्रक 


सेवराई। तहसील मुख्यालय पर बुधवार को दर्जनों युवाओं ने किसान नेता भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम की त्वरित गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद युवाओं ने सेवराई एसडीएम संजय यादव को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही गहमर कोतवाली में तहरीर देकर मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की गई। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मौलाना अब्दुल्लाह सलीम द्वारा जारी एक वीडियो बयान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी समाज में वैमनस्य फैलाने वाली है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं शिवम सिंह ने कहा कि किसी भी महिला के बारे में इस तरह की आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपित के खिलाफ जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र के युवा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने नारेबाजी करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसडीएम संजय यादव ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर शिवम सिंह, विशाल सिंह, आशुतोष सिंह, श्याम बहादुर सिंह, बिहारी जी सिंह सहित कई युवा मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें