“ मुखबिर की सूचना पर हुई थी छापेमारी।
होटल के कमरों से भारी मात्रा में इस्तेमाल किए हुए कंडोम और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
1000 लेकर 1 से 2 घंटे के लिए मिलते थे कमरे। ”
गाजीपुर : जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र में एक तथाकथित फैमिली रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। श्री राधे होटल एण्ड फैमिली रेस्टोरेन्ट पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मुखबिर की सूचना पर विशेष टीम का एक्शन
यह पूरी कार्रवाई 09 मार्च की शाम को अंजाम दी गई। क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षी को पुलिस सतर्क मित्र के जरिए सूचना मिली थी कि सत्यदेव डिग्री कॉलेज, बोरसिया के पास स्थित इस होटल में अवैध देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट सदर के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार विजयकान्त पाण्डेय और थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक की टीम ने मौके पर धावा बोल दिया।
कमरों के अंदर का मंजर: बिखरे बिस्तर और आपत्तिजनक सामान
जब पुलिस टीम होटल के अंदर दाखिल हुई, तो नजारा बेहद चौंकाने वाला था होटल के ग्राउंड फ्लोर और अंडरग्राउंड फ्लोर पर छोटे-छोटे केबिन और कमरे बनाए गए थे, जिनके दरवाजे बाहर से ढके हुए थे। कमरों की तलाशी के दौरान बेड के बिस्तर अस्त-व्यस्त मिले। पुलिस को वहां से 04 इस्तेमाल किए हुए कंडोम, 06 फटे हुए रैपर और कंडोम के पैकेट बरामद हुए। छापेमारी के दौरान कुछ युगल जोड़े भी रेस्टोरेंट के केबिनों से बाहर निकलते हुए पाए गए।
घंटों के हिसाब से होता था जिस्म का सौदा
जांच में यह बात सामने आई कि यह होटल यात्रियों के ठहरने के लिए नहीं, बल्कि अनैतिक कार्यों के लिए इस्तेमाल हो रहा था होटल के रजिस्टर की जांच में पाया गया कि वहां ग्राहकों को एक-एक या दो-दो घंटे के लिए कमरे बुक किए जा रहे थे। रजिस्टर के साथ कुछ ऐसी पर्चियां भी मिलीं जिन पर तारीख के साथ 1000 रुपये और समय अंकित था। कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि संचालक इच्छुक ग्राहकों से मोटी रकम लेकर उन्हें सीमित समय के लिए कमरे उपलब्ध कराता था। होटल का एक संदिग्ध रजिस्टर 11 सितंबर 2023 से 09 मार्च 2026 तक के विवरण से भरा मिला।
होटल संचालक और कर्मचारी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से होटल संचालक प्रदीप राय निवासी दोनपाह, भावरकोल को गिरफ्तार कर लिया है। संचालक के पास होटल से संबंधित कोई वैध रजिस्ट्रेशन पेपर भी नहीं मिला इसके अलावा तीन अन्य कर्मचारी सुखन्दर दास बिहार, नसीम खान और सहगीर अंसारी भी पकड़े गए हैं।
¶ थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ¶
