भाँवरकोल ब्लॉक के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण सम्पन्न


 

संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय

 

भाँवरकोल/गाजीपुर- स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत ब्लॉक भाँवरकोल के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का काफिला शैक्षिक भ्रमण हेतु जनपद मऊ स्थित राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान केन्द्र, कुशमौर के लिए रवाना हुआ। खण्ड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर काफिला को रवाना किया। इस अवसर पर बच्चों ने बीज उत्पादन, संरक्षण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

 

केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उन्नत किस्म के बीजों के विकास, प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली तथा अनुसंधान से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों ने प्रयोगशाला, नर्सरी एवं बीज प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया तथा जिज्ञासापूर्वक प्रश्न भी पूछे।

 

इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना एवं उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना था। भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें सीखी गई जानकारियों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। बीच- बीच में बच्चों को जलपान भी कराया गया।

 

बच्चों के साथ एआरपी अमित कुमार राय, नसीम अन्सारी व शिक्षक राहुल अग्रवाल, मु. आलिम हुसैन, ज्योति राय एवं सविता भ्रमण पर गए। यह पहल बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास में सहायक सिद्ध होगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें