नंदगंज में पीडीए एवं सामाजिक न्याय जन चौपाल संपन्न


“सदर विधानसभा 375 गाज़ीपुर के ग्राम पंचायत चिलार में जुटे सैकड़ों लोग, सामाजिक न्याय और संविधान रक्षा का लिया संकल्प।”


 

नंदगंज(गाज़ीपुर) सदर विधानसभा 375 गाज़ीपुर के ग्राम पंचायत चिलार में पीडीए एवं सामाजिक न्याय जन चौपाल का आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने इसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज़ादी के 77 वर्ष बाद भी देश की राजनीति हिंदू-मुस्लिम जैसे धार्मिक मुद्दों के इर्द-गिर्द घूम रही है, जो राष्ट्रहित में घातक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीति का केंद्र बिंदु समाज के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक रूप से कमजोर वर्गों का उत्थान होना चाहिए।

सभा में आरोप लगाया गया कि गरीबों और मजदूरों के नाम पर वोट हासिल कर पूंजीवादी सरकारों ने पूंजीपतियों के हित में कार्य किया है, जिससे समाज का वंचित वर्ग आज भी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है।

वक्ताओं ने पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों से एकजुट होकर अपने हक, हिस्सेदारी और विकास के लिए संघर्ष का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि कमजोर वर्ग संगठित नहीं होगा तो उसकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो पाएगी।

क्षेत्रीय विकास पर चर्चा करते हुए कुछ नेताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय छोटे जनप्रतिनिधि जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने के बजाय कचहरी और थाने की दलाली तक सीमित रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे निष्क्रिय प्रतिनिधियों को भविष्य में नकार कर जवाबदेह नेतृत्व को आगे लाया जाए।

सभा के अंत में वक्ताओं ने संविधान की रक्षा और सांप्रदायिक व विघटनकारी शक्तियों से सावधान रहने का आह्वान किया।

चौपाल को पूर्व मंत्री चौधरी लालता प्रसाद निषाद, पूर्व डीआईजी बलिकरन सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरज राम बागी, परशुराम बिंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जितेंद्र भारतीय, सुजीत यादव सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन विजय शंकर यादव (एडवोकेट) ने किया, जबकि अध्यक्षता भरत बिंद ने की।

चौपाल के माध्यम से सामाजिक न्याय, भागीदारी और संविधान संरक्षण का मुद्दा केंद्र में रहा, जिससे क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें