नंदगंज की राजनीति में सक्रियता तेज, सदस्य जिला पंचायत देवकली पंचम से भावी प्रत्याशी सूरज राम बागी का जनसंपर्क अभियान शुरू


नंदगंज (गाजीपुर) क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य देवकली पंचम सीट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस सीट से भावी प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूरज राम बागी ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को गति दे दी है। उनके साथ उनकी पत्नी राजकुमारी बिंद भी सक्रिय भूमिका में नजर आ रही हैं, जो स्वयं भी पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं।

लगभग 40 वर्षों से सक्रिय राजनीति में रहकर सूरज राम बागी ने क्षेत्र की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में लगातार भागीदारी निभाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे सुख-दुख के हर अवसर पर क्षेत्रवासियों के साथ खड़े दिखाई देते हैं, यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। गांव-गांव में उनके समर्थक सक्रिय होकर संपर्क अभियान चला रहे हैं।

सूरज राम बागी का कहना है कि अब तक इस क्षेत्र से जितने भी प्रतिनिधि चुनकर गए, उन्होंने न तो सदन में जनता की आवाज बुलंद की और न ही सड़क पर संघर्ष करते नजर आए। उनका आरोप है कि देवकली पंचम क्षेत्र के लगभग 16–17 गांव आज भी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों की ओर से अपेक्षित प्रयास नहीं किए गए।

उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिला तो वे गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। उनका उद्देश्य क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है।

देवकली पंचम सीट पर इस बार दर्जनों प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, जिससे मुकाबला रोचक होने की संभावना है। ऐसे में सूरज राम बागी खुद को एक अनुभवी और जुझारू उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जनता की आवाज बनकर सदन से लेकर सड़क तक हर लड़ाई लड़ेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ताकत लगा देंगे l

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें