दबंग के खिलाफ एकही गांव के दो अलग अलग लोगों ने रास्ता रोकने व लिंटर की सेटरिंग रोकने का दिया प्रार्थना पत्र


 

 

कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गोईती खुर्द गांव में दबंगई और रास्ता अवरुद्ध करने के आरोप को लेकर दो अलग-अलग लोगों ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गोईती खुर्द निवासिनी बेवा उर्मिला देवी ने थानाध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह अपने मकान के लिंटर के लिए सेंटरिंग का काम करा रही थीं, तभी पड़ोस के एक व्यक्ति ने अकारण काम रुकवा दिया। विरोध करने और कारण पूछने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की है।
वहीं गांव के ही सूर्यभान यादव ने भी उसी व्यक्ति पर उनके पुस्तैनी घर तक जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि रास्ता बंद कर दिए जाने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। पूछने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर धमकी दी। उन्होंने भी थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें