नगर अध्यक्ष के फरार होने से कामकाज ठप, सभासदों ने की प्रशासक नियुक्त करने की मांग


बहादुरगंज गाज़ीपुर। नगर पंचायत बहादुरगंज के अध्यक्ष रेयाज अंसारी को कोर्ट द्वारा चार्ज दिए जाने के उपरान्त उनके सगे भाई नेसार अहमद द्वारा पैतृक सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर कासिमाबाद पुलिस द्वारा शबे बारात की शाम दबिश दिए जाने के बाद से ही फरार चल रहे नगर अध्यक्ष के कारण नगर पंचायत बहादुरगंज गाज़ीपुर का काम काज प्रभावित हो रहा है और आज इसी को लेकर नगर पंचायत बहादुरगंज के सभासदों सत्यप्रकाश बर्नवाल,संतोष जायसवाल, चन्दा देवी, तथा नौशाद अयान ने अधिशासी अधिकारी के नाम पत्रक सौंपकर नगर पंचायत बहादुरगंज में प्रशासक नियुक्त करने की मांग करते हुए कहा कि नगर अध्यक्ष के फरार होने के कारण नगर पंचायत के कर्मचारियों का वेतन बाधित हो गया है जबकि आगामी पर्वों को देखते हुए कहीं से भी कर्मचारियों एवं जनहित में नहीं है। अतः हम सभी सभासद गण मांग करते हैं कि जनहित में तत्काल प्रभाव से प्रशासक नियुक्त किया जाय जिससे कि आम लोगों तथा जनता का हित प्रभावित न होने पाए।

इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल्ला राईनी, सभासद सत्यप्रकाश बर्नवाल, संतोष जायसवाल,गौरी शंकर बांसफोर,नौशाद अयान इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें