ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न


भांवरकोल । बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान गाजीपुर के तत्वावधान में मंगलवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय ‘मुन्ना’ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए शासन द्वारा बेसिक शिक्षा के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों एवं उपलब्धियों को सामान्य जन तक पहुंचाने और दायित्वों के उन्मुखीकरण के संदर्भ में व्यापक चर्चा के अन्तर्गत शिक्षक और स्थानीय ग्राम प्रधानों में सामंजस्य स्थापित कर विद्यालय के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए विद्यालय को कायाकल्प सहित विभिन्न योजनाओं से शतप्रतिशत आच्छादित करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों की कमी और उनपर शिक्षण कार्य के अतिरिक्त काम की जिम्मेदारी होने के बावजूद अपने कर्तव्य के सम्यक निर्वहन की चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आनंद राय मुन्ना सहित कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ शिक्षा के उत्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 10 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र सिंह तथा ग्राम प्रधान समीर पासवान,लालबहादुर कन्नौजिया , इरशाद अंसारी तथा एआरपी द्वय अमित कुमार राय और नसीम अंसारी के अलावा राजेश सिंह यादव, अंबिका राम, दिनेश यादव,विन्ध्याचल पांडेय, पंकज पांडेय, मुजम्मिल अंसारी, ज्योति राय ,सलाहुद्दीन ,शशिभूषण श्रीवास्तव,संजय राय सहित अन्य शिक्षक गण के साथ ही सतीश राय, नीरज राय, रवीन्द्र यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लालबहादुर कन्नौजिया तथा संचालन मु0आलिम हुसैन ने किया।आगंतुकों के प्रति आभार खंड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र सिंह ने ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें