राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में आज नॉर्थ ईस्ट रेलवे और स्पोर्ट्स कॉलेज हुए विजयी


गाजीपुर: राज्य में हॉकी खेल को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अंबुज हॉकी सोसाइटी के तत्वावधान में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08/02/26 से 12/02/26 तक नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, गाज़ीपुर में किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों की श्रेष्ठ हॉकी टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन लीग कम नॉकआउट प्रणाली के अंतर्गत किया जा रहा है। आज का पहला मैच प्रयागराज और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर 6-1 से विजयी रही। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से पहला गोल दिव्या ने 9वें, आरिका ने 12वें, ममता ने 16वें, आरिका ने 29वें, आरिका ने 36वें तथा दिव्या ने 37वें मिनट में गोल किया, वहीं प्रयागराज की ओर से पहला गोल पुष्पांजलि ने 5वें मिनट में किया। दूसरा मैच नॉर्थ ईस्ट रेलवे और रामपुर के बीच खेला गया, जिसमें नॉर्थ ईस्ट रेलवे 8-2 से विजयी रही। नॉर्थ ईस्ट रेलवे की तरफ से काजल ने 7वें मिनट, सुमिता ने 16वें, काजल ने 18वें, सुमिता ने 27वें, सिमरन ने 29वें, काजल ने 33वें, सिमरन ने 34वें, तथा रमनप्रीत ने 35वें मिनट में गोल किया। वहीं रामपुर की तरफ से पहला शोभा ने 5वें मिनट तथा दूसरा गोल प्रियांशी ने 39वें मिनट में गोल किया।

आयोजन समिति के अनुसार आज के पहले मैच के मुख्य अतिथि बीती सिंह और दूसरे मैच के मुख्य अतिथि कृष्णानंद सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका बृजेश यादव, मोहम्मद सफी, रश्मि, करन आदित्य, नीरज, आसिफ इकबाल ने निभाई।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें