संवाददाता: चंदन जायसवाल
शाहगंज,जौनपुर: राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार वर्मा रहे जबकि क्रीड़ा प्रतियोगिता की जिम्मेदारी क्रीड़ा प्रभारी अजय कुमार शुक्ला के संभाली।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य संजय कुमार वर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता की भावना के साथ खेलें और हार-जीत को समान रूप से स्वीकार करें।
क्रीड़ा प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि दो दिनों तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां छात्राओं में टीम भावना, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करती हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर प्राचार्य संजय कुमार वर्मा, डॉ. आनंद कुमार सिंह, डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. अखिलेश, प्रोफेसर शिवाजी सिंह, डॉ. अमृता बरनवाल, डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. सर्वजीत सिंह, राज बहादुर जायसवाल, रत्नेश सुरेश, संतोष, अनुराग यादव, योगेंद्र सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न एथलेटिक्स एवं मैदानी खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में खेल भावना और उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त स्टाफ एवं छात्राओं की सराहना की।
