मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ की आम सभा की बैठक बुधवार को एल्डर कमेटी के चुनाव के लिए आयोजित की गई। बैठक में काफी मशक्कत के बाद आम सभा द्वारा एल्डर कमेटी के लिए पांच सदस्यों का चयन किया गया, जिसे सर्वसम्मति से आम सभा में पारित किया गया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल एवं महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी सूचना के मुताबिक 11 फरवरी को मतदाता सूची एवं आय-व्यय का विवरण आम सभा में उपलब्ध कराया जाएगा। इसी दिन चयनित एल्डर कमेटी को मतदाता सूची भी सौंप दी जाएगी।
सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 11 फरवरी के बाद एल्डर कमेटी के नामित सदस्य चुनाव से संबंधित समस्त कार्यवाही करने हेतु अधिकृत होंगे।
नई एल्डर कमेटी के सदस्य
श्री मो. अमलम (1969)
श्री नजमुल हक (1972)
श्री झारखण्डेय प्रसाद गुप्ता (1976)
श्री रामाश्रय मल्ल (1976)
श्री ओमप्रकाश वर्मा (1970)
Edited by Umashankar
