विश्व कैंसर दिवस पर अधीक्षक डॉ . रफीक फारूकी शाहगंज सीएचसी ने निकाली जागरूकता रैली


स्वस्थ जीवन शैली व समय पर जांच से ही को कैंसर पर पाया जा सकता काबू: डॉ रफीक फारूकी

संवाददाता चंदन जायसवाल 

शाहगंज,जौनपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा आमजन को जागरूक करने के उद्देईटश्य से मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी के दिशा-निर्देशन में किया गया, जबकि नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने किया। रैली में शामिल चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर कैंसर के प्रति लोगों को सतर्क किया, रैली के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि कैंसर कई प्रकार का होता है, जिनमें मुंह का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और रक्त कैंसर प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान, असंतुलित आहार, शारीरिक निष्क्रियता और देर से जांच कैंसर के मुख्य कारण बनते हैं। यदि प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की पहचान कर ली जाए तो इसका उपचार संभव है और रोगी सामान्य जीवन जी सकता है, डॉ. राकेश कुमार ने लोगों से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, संतुलित व पौष्टिक आहार लें, तंबाकू व नशे से दूरी बनाए रखें तथा शरीर में किसी भी प्रकार की गांठ, लगातार दर्द, असामान्य रक्तस्राव, वजन में अचानक कमी या लंबे समय तक ठीक न होने वाली समस्या को नजरअंदाज न करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंसर की प्रारंभिक जांच, परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ लोग अवश्य उठाएं, रैली के माध्यम से “कैंसर से डरें नहीं, समय पर जांच कराएं” का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डॉ. हरि ओम मौर्या, डॉ. आर. बी. यादव, डॉ. आर. के. वर्मा, डॉ. आशीष यादव, डॉ. जमालुद्दीन खान सहित समस्त स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें