एनएच-31 पर बढ़नपुरा की जर्जर पुलिया खतरे की घंटी, रोज लग रहा भीषण जाम


गाजीपुर। भांवरकोल राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बढ़नपुरा के पास बनी लगभग 100 वर्ष पुरानी जर्जर पुलिया अब बड़े हादसे को आमंत्रित कर रही है। इस संकरी और कमजोर पुलिया से रोजाना भारी वाहनों की आवाजाही के कारण कभी भी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन शाम के समय यहां लंबा जाम लग जाता है, जो कई बार घंटों तक बना रहता है और इसका असर आसपास के इलाकों तक देखने को मिलता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुलिया बहुत पुरानी बनी हुई है और अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। पुलिया के दोनों तरफ की दीवारें टूटकर गिर चुकी हैं, खासकर उत्तरी तरफ की दिवाल पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे में दोनो तरफ से वाहनों का निकलना बेहद जोखिम भरा हो गया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ गई है, जिससे इस पुरानी पुलिया पर दबाव और बढ़ गया है। शाम के समय पाताल गंगा सब्जी मंडी में आने-जाने वाले वाहनों के कारण स्थिति और बिगड़ जाती है और रोजाना कई किलोमीटर तक जाम लग जाता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के समय इस पुलिया पर पानी भर जाने के कारण घंटों तक आवागमन बाधित रहता है। फिलहाल दुर्घटनाओं से बचाव के लिए पुलिया के उत्तरी हिस्से में बैरिकेड लगाया गया है, ताकि वाहन चालक सतर्क रहें और कोई वाहन खाई में न गिर जाए।

स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस पुलिया का पुन: निर्माण कराया जाए या वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए, ताकि हादसों को रोका जा सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें