तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक निर्वाचन में दावेदारों ने किया नामांकन


सेवराई। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक निर्वाचन में आज नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई। अधिवक्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है, क्योंकि विभिन्न पदों के लिए कुल मिलाकर कई मजबूत प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदारों में अजय कुमार राय,वीरेंद्र नाथ राम,मो. अमजद अली खान,पारस राम,हैदर अली खान ने नामांकन दाखिल किया। वही

सचिव पद पर जितेंद्र कुमार राम,सुमंत सिंह कुशवाहा ने नामांकन किया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए शाहजहां खान ने किया।कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए उमेश सिंह,

कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए उमेश प्रताप सिंह,सहसचिव (सूचना) पर अब्दुल नसीम सचिव (प्रशासन) के लिए पूनम कुमार सिंह यादव वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों हेतु रामसेवक राम वीरेंद्र कुमार,कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याशी:

कौशल कुमार

राधा कृष्ण राम

मोहम्मद वारिस अली अंसारी

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही तहसील परिसर में अधिवक्ता अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुट करने में जुट गए हैं। विभिन्न गुटों के बीच चर्चाएं और रणनीतियां तेज हो गई हैं, जो आगामी चुनाव को रोचक बनाने का संकेत दे रही हैं।

आगामी चरणों में नामांकन पत्रों की जांच, संभावित नाम वापसी और फिर मतदान की प्रक्रिया होगी। यह चुनाव स्थानीय बार एसोसिएशन की एकता, नेतृत्व और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अधिवक्ता समुदाय में इस चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें