संवाददाता: चंदन जायसवाल
शाहगंज, जौनपुर: स्वर्णकार समाज द्वारा पहली बार भगवान नरहरि की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान नरहरि के जीवन, आदर्शों एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के आयोजक सुशील सेठ बागी रहे तथा कार्यक्रम का सफल संचालन भी उनके द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बनारसी सेठ ने की। आयोजन के दौरान भगवान नरहरि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित लोगों ने उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातों को साझा किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक सोनी, रितेश सोनी, सूरज सोनी, सुचित कुमार वर्मा, सुजीत सोनी, राकेश सोनी, चेतन सोनी, महेंद्र कुमार वर्मा, सचिन वर्मा, मनोराम सेठ, अमन सेठ, रमेश सेठ, राम पलट सेठ, रामू सेठ, करन सेठ, ‘पार्थ’, राजकुमार सेठ ‘अश्क़’ सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि भगवान नरहरि स्वर्णकार समाज के आराध्य देव माने जाते हैं और उनके जीवन से समाज को एकता, परिश्रम और नैतिकता की प्रेरणा मिलती है। समाज के उत्थान के लिए इस प्रकार के आयोजनों की निरंतरता आवश्यक है, ताकि नई पीढ़ी अपने इतिहास और महापुरुषों के योगदान से परिचित हो सके।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक सुशील सेठ बागी ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस आयोजन को और भव्य रूप देने की बात कही। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
