सादात (गाजीपुर): थाना क्षेत्र के ग्राम कटयाँ में गत 29 दिसंबर को हुई कथित गोलीबारी की घटना जांच में फर्जी प्रतीत हो रही है। मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट में गोली चलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। मामले में आरोपी बनाए गए सत्यानंद राय ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है। उन्होंने साक्ष्य पेश करते हुए कहा कि घटना के समय वह घटना स्थल से 150 किमी दूर देवरिया में थे, जिसके लिए उन्होंने पुलिस को अपना गूगल लोकेशन और कॉल डिटेल भी सौंपी है। आरोप है कि शिकायतकर्ता उषा राय ने पारिवारिक विवाद के चलते यह झूठा मुकदमा दर्ज कराया है और फिलहाल वह घर में ताला लगाकर फरार हैं। जांच अधिकारी लाल बहादुर सिंह के अनुसार मामले की गहन तफ्तीश जारी है।
मेडिकल रिपोर्ट में गोली कांड की पुष्टि नहीं, जांच में शिकायतकर्ता के दावों पर उठे सवाल
