ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल के नौवें दिन सुल्तानपुर और तमलपुरा में हुई बैठक, सामाजिक एकता पर हुआ चिंतन


 

“एकता से ही समाज को मिलेगी मजबूती”- जितेंद्र राय बबलू – राष्ट्रीय महासचिव

 

“जब तक जोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं” – राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय

 

_____________________________

 

गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में “ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल” कार्यक्रम के नौवें दिन सुल्तानपुर और तमलपुरा में भ्रमण कर एक बैठक रखी गई थी, जो सकुशल संपन्न हुई। इस भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाकर कर समाज हित के लिए आवश्यक कदम उठाना है । यह भ्रमण कार्यक्रम कुछ दिनों तक अनवरत जारी रहेगा।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू ने कहा कि यह “भ्रमण महाभियान” जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

हम जब तक एक नहीं होगें तब तक मजबूत नहीं होंगे। एकता से ही समाज को मजबूती एवं सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोगों को एकमत होकर अपने समाज हित में चलना होगा तभी समाज का विकास संभव है।

 

 

राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने आपसी संबंधों को पुनर्जीवित करते हुए जागरूक होकर एक दूसरे का सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि “जब तक जोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं”। आगे उन्होंने कहा कि समय समय इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए, जिससे लोगों में आपसी सहयोग की भावना का विकास हो क्योंकि इस प्रकार के कार्यक्रमों से ऊर्जा का संचार होता है, लोगों का मनोबल बढ़ता है।

 

 

जिला महामंत्री प्रमोद राय ने कहा कि यह समाज हित में इस प्रकार का भ्रमण महाभियान हमेशा सक्रिय रूप से चलता रहना चाहिए ताकि लोगों में कुंठित मानसिकता एवं हीन भावना का ह्रास हो।

 

जिला संगठन मंत्री राकेश रंजन राय ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा करते हुए उपस्थित लोगों से यह आह्वान किया कि सक्रियता से हमेशा इसी तरह एक दूसरे का साथ और सानिध्य बनाकर इस गांव के विकास में योगदान करने का प्रयास होना चाहिए।

 

गांव के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी इस भ्रमण महाभियान एवं बैठक की भरपूर प्रशंसा करते हुए हमेशा समर्पित होकर सहयोग करने का आश्वासन दिया। और समाज हित में अपना महत्वपूर्ण व्यक्तव्य एवं योगदान दिया।

 

इस अवसर पर जितेंद्र राय बबलू, त्रिलोकी नाथ राय, रासबिहारी राय, प्रमोद राय, राकेश रंजन राय, सुल्तानपुर से डॉक्टर अविनाश प्रधान, डॉक्टर संतोष प्रधान, मुकेश प्रधान, प्रद्युम्न प्रधान, चंद्र प्रकाश प्रधान, अमरेंद्र प्रधान, अरविंद प्रधान, विकास प्रधान, मधुवन प्रधान, तमलपुरा से जयशंकर राय, अंजनी राय, अभिषेक राय, नरेंद्र राय, सुधीर राय, सच्चिदानंद राय, अमित राय, डॉक्टर मृत्युंजय राय, अवधेश राय, सोनू राय, रविकांत राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें