श्रीराम कथा को लेकर विधायक रमेश सिंह ने अधिकारियों संग की बैठक


संवाददाता: चंदन जायसवाल

शाहगंज, जौनपुर: आगामी श्रीराम कथा के भव्य आयोजन को लेकर विधायक रमेश सिंह ने डाक-बंगला में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में श्रीराम कथा स्थल रामलीला मैदान सहित आसपास की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि श्रीराम कथा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा पावन आयोजन है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक रमेश सिंह ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, थाना प्रभारी किरण कुमार सिंह, कोतवाल, नगर पालिका ईओ प्रदीप गिरी, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल, शिष अग्रहरि, सुनील अग्रहरि टप्पू, कृष्णकांत सोनी, सिम प्रकाश अग्रहरि (सिंपु), अनिल मोदनवाल, सुशील सेठ बागी, शीष मोदनवाल, भुनेश्वर मोदनवाल, अरुण चौहान, संदीप साहू, राम अवतार अग्रहरि, रचित चौरसिया,बेचन सिंह, संतोष पांडे, जितेंद्र सिंह, चिंता हरण शर्मा (मंडल अध्यक्ष), चंदन कुमार जायसवाल सोशल मीडिया प्रभारी कालीचरण जायसवाल एवं विकास चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें