नरसिंहपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक लाख से अधिक रुपए के गहने उड़ाए 


भांवरकोल। थाना क्षेत्र के धनेठा ग्राम पंचायत के सम्मिलित पुरवा नरसिंहपुर गांव में बीती रात में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर एक लाख से अधिक रूपये के सोने चांदी के गहने लेकर चम्पत हो गये। बताया जाता है कि घटना के समय घर की महिलाएं अमरूपुर तरका ग्राम में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में चल रहे प्रवचन में भाग लेने गई थी। जब वह रात में में घर लौटी तो घर में रखे का ताला तोड़कर बक्सों में रखे परिवार के कुल तीन महिलाओं के लाखों रुपए के सोने चांदी के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी परिवार ने चोरी की सूचना डायल 112 को दी। डायल मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी के बावत जानकारी दी। हालांकि चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संन्तोष कुमार राय ने चोरी की घटनास्थल का मुआवजा कर घटना के बावत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मामले में भुक्तभोगी की तहरीर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है । उन्होंने बताया कि तोड़ फोड़ का कोई मामला नहीं हुआ है।प़थम दृष्टया यह मामला परिवार के निकट सम्बन्धियों से जुड़ा लग रहा है। चोरी के इस मामले की जांच की जा रही है। इस मामले का शीघ्र पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें