विशेष शिविर – सड़क सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन


कुशीनगर। किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिवस पर स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ जागरूकता अभियान चलाया।
प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि विगत एक सप्ताह से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम पिपरा बाजार एवं ग्राम बहोरा रामनगर में विशेष शिविर का संचालन किया गया जिसमें महिला सशक्तिकरण,नशा उन्मूलन, फिट इंडिया कैंपेन,मतदाता जागरूकता,स्वच्छता,साक्षरता,सड़क सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों जनजागरुकता अभियान चलाया गया।
अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर का समापन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पिपरा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से बच्चों के नैतिकता,सामाजिक समरसता और नेतृत्व क्षमता का गुण विकसित होता है।उन्होंने स्वयंसेवकों की समाजसेवा को अनुकरणीय बताते हुए प्रशंसा की।
डॉक्टर विष्णु प्रताप चौबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण आज के समय की बहुत बड़ी आवश्यकता है।प्रतिदिन लाखों लोग असमय सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है जिससे देश के धन जन की हानि होती है। वहीं पर्यावरण असंतुलन से असमय बाढ़, सूखा,अतिवृष्टि जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही है।स्वयंसेवकों ने इन सभी मुद्दों पर व्यापक रूप से जन जागरूकता अभियान चलाया जो सराहनीय है।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
संचालन स्वयंसेविका फिजा खातून और सलमा खातून ने किया।प्रज्ञा मिश्रा, प्रीति सिंह,साहिना,मनीषा,संजना यादव ने जगत के कोई न परमानेंट,गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र , योगेन्द्र यादव , शिवेंद्र कुमार चौबे,चंद्र भूषण पांडेय,सुनील कुमार पांडेय,अरुंधति दुबे आदि उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें