शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में राष्ट्रीय पराक्रम दिवस व बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई


नंदगंज गाज़ीपुर: स्थानीय बाजार स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय पराक्रम दिवस एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज ने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया, प्रधानाचार्य उदय राज ने अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नेताजी की जयंती प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को मनाई जाती है तथा भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 में उनकी 125वीं जयंती के अवसर पर इस दिवस को ‘राष्ट्रीय पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की गई, नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता गौरव प्रताप सिंह ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां सरस्वती ज्ञान, विवेक और संस्कार की देवी हैं। उनके आशीर्वाद से विद्यार्थियों में सद्बुद्धि, अनुशासन एवं सृजनशीलता का विकास होता है। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया, इस अवसर पर शिक्षक गिरीश चौबे, सत्यनारायण पांडे, मुकेश श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र राम, महेश कुशवाहा, प्रदीप कुमार सहित समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें