मऊ के लाल स्वदेश ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट शिक्षा, प्रौद्योगिकी व नवाचार पर हुई सार्थक चर्चा


धर्मेंद्र भारद्वाज। मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। जनपद मऊ के लाल, स्थानीय ब्लॉक के भदीड़ गांव निवासी एवं जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात न केवल औपचारिक रही, बल्कि शिक्षा और प्रौद्योगिकी के भविष्य को लेकर बेहद सार्थक और प्रभावशाली चर्चा का केंद्र बनी।

स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि भेंट के दौरान तकनीकी शिक्षा, नवाचार, युवाओं के कौशल विकास तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरुप शिक्षा प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। स्वदेश कुमार सिंह ने इस अवसर को अत्यंत प्रेरणादायक और स्मरणीय बताते हुए नितिन गडकरी को एक दूरदर्शी सोच और उत्कृष्ट व्यक्तित्व का धनी बताया। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री को जीएनआईओटी परिसर भ्रमण एवं विद्यार्थियों से संवाद के लिए आमंत्रित भी किया।

उल्लेखनीय है कि स्वदेश कुमार सिंह मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत भदीड गांव के निवासी हैं। उनका अपनी मिट्टी से गहरा लगाव रहा है। वे अब तक अपने प्रयासों से कई होनहार युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अवसर दिला चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री से हुई यह भेंट मऊ जनपद के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी तथा शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें