गाजीपुर पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर सेल ने वापस कराए ठगी के 1,10,000 रुपये


संवाददाता सूर्यकांत त्रिपाठी


गाजीपुर। जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में सक्रिय साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के खाते में यूपीआई फ्रॉड की गई 1,10,000 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिन्दवलिया निवासी शिवप्रसाद यादव पुत्र रामकेवल यादव के साथ यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामला संज्ञान में आते ही साइबर सेल प्रभारी उप-निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा और उनकी टीम हरकत में आ गई। टीम ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड करवाया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पीड़ित शिवप्रसाद यादव के खाते में उनके 1,10,000 रुपये वापस करा दिए।

जनता के लिए संदेश

गाजीपुर पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।


“गाजीपुर पुलिस के इस सराहनीय कार्य की पूरे जनपद में प्रशंसा हो रही है।”

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें