समाजसेवी विंध्याचल सिंह ने जरूरतमंदों में किया कम्बल वितरण


 

कासिमाबाद गाज़ीपुर। मानवता की सेवा समर्पित होकर सभी पात्र लोगों तक राहत पहुंचाने को लेकर  लगातार लोगों के उपस्थित होकर कार्य करने की लालसा और लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और भाजपा नेता विंध्याचल सिंह ने कासिमाबाद के विभिन्न गांवों में हजारों की संख्या में निराश्रित और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया।उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों, महुली, रामगढ़, सनेहुआ,पाली,सिधागर घाट, टंडवा और बेरुकही-बहरार इत्यादि गांवों में कंबल वितरण का कार्य किया। और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच कर उनके सुख-दुख में शामिल होने की पूरी कोशिश करुंगा। और उनके लिए जो भी हमसे संभव हो सकेगा उसके लिए वह पूरी ईमानदारी से कोशिश करेंगे। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र पाण्डेय उर्फ साहिल पाण्डेय, धर्मेन्द्रनाथ राय, मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा, नीतीश उपाध्याय, आशीष राय, अनिल पांडेय, मंडल महामंत्री पवन राय, पंकज राय, बृजभूषण सिंह, शुभम् सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, हरेराम चौहान, सूर्यनाथ चौहान, सुनील दुबे, रजनीश राय, उमेश राय, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें