भाजपा के वरिष्ठ नेता की किराना दुकान में चोरी, क्षेत्र के दुकानदारों में भय का माहौल


नंदगंज (गाज़ीपुर)। नंदगंज थाना क्षेत्र के समीप स्थित किराना दुकान मेसर्स पवन एंड ब्रदर्स में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। दुकान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं व्यापारी रविन्द्र कुमार जायसवाल उर्फ गुड्डू की है। घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

चोर दुकान के पीछे से प्रवेश कर अंदर रखी नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब दुकान खोली गई तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारी भी मौके पर जुट गए।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर तीन संदिग्ध युवक मुंह में गमछा लपेटे दुकान के अंदर घूमते दिखाई दिए। इससे साफ है कि चोर पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने आए थे।

दुकान के प्रोपराइटर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र कुमार जायसवाल उर्फ गुड्डू ने बताया कि सोमवार को दुकान की साप्ताहिक बंदी थी, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने लगभग 30 हजार रुपये नकद सहित किराने का सामान चोरी कर लिया। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके प0र पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। चोरी की घटनाओं से नंदगंज बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है और व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें