पतार गांव में पूर्व प्रधान गोपाल सिंह की श्रद्धांजलि सभा, गरीबों को बांटे गए कंबल


गाजीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के पतार गांव में दिवंगत पूर्व प्रधान गोपाल सिंह की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा के भाव से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया, जिससे आयोजन भावुक और मानवता से परिपूर्ण बन गया।

श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस संसार में जो भी जन्म लेता है, उसे एक न एक दिन जाना ही पड़ता है, लेकिन जो व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे कार्य करता है, उसे समाज हमेशा याद रखता है। उन्होंने भगवान राम और उनके पिता दशरथ का उदाहरण देते हुए कहा कि आज भी उनके आदर्श और कर्म लोगों के दिलों में जीवित हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता हिमांशु राय ने कहा कि धरती पर वही व्यक्ति अमर होता है, जिसका कृतित्व और व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनता है। पूर्व प्रधान गोपाल सिंह ने अपने जीवन में हमेशा समाजसेवा को प्राथमिकता दी, यही कारण है कि आज लोग उन्हें श्रद्धा के साथ याद कर रहे हैं।

इस अवसर पर सुभासपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, प्रतिनिधि सुरेश राजभर, हिमांशु राय, मंडल अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह टुनटुन, देवेंद्र सिंह देव, विश्राम यादव, विनोद राय, श्रीप्रकाश राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान सुखराम सिंह ने की, जबकि संचालन कृपा शंकर सिंह द्वारा किया गया। अंत में नकुल सिंह व राहुल सिंह ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें