शादियाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, तमंचा व कारतूस बरामद


शादियाबाद गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शादियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को उपनिरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्रिमुहानी हंसराजपुर–रंजीतपुर–यूसुफपुर मार्ग पर ग्राम हंसराजपुर के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रणजीत सिंह उर्फ गोलू पुत्र विंध्यांचल सिंह निवासी ग्राम हंसराजपुर, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। बरामदगी के आधार पर थाना शादियाबाद पर मु0अ0सं0 010/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, चोरी व धोखाधड़ी समेत कुल सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। शादियाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और कानून-व्यवस्था को मजबूती

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें