भांवरकोल ( गाजीपुर)। अमर शहीदों के गांव शेरपुर के पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र प्रसाद राय की 24 वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व की विधिवत चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि स्व० राय बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। नक्सल मूवमेंट को इस इलाके में रोक लगाने उसे पुरी खत्म करने में प्रमुख भूमिका निभाई। उनका गंभीर ब्यक्तित्व से वे जनपदवासियों के दिलों में हमेशा याद किए जाते रहेंगे। तीन दशक तक गा़म प़धान के रूप में उनका सरल व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व क्षमता एवं जिले की चौधराहट तथा सामाजिक योगदान के लिए वे हमेशा जनपदवासियों के दिलों में बसे रहेंगे। । इस मौके पर जयप्रकाश राय, प्रेम प्रकाश राय , मुन्ना राय, बिनोद राय, कुंन्दन राय, , ओमप्रकाश राय, बच्चन मास्टरअजय राय मास्टरकाशीनाथ राय,मुनींद्र नाथ राय, मुन्ना राय,वशिष्ठ यादव सीताराम , सियाराम यादव, दीनानाथ पासवान
दरोगा राम सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।
