चंदौली। ब्राह्मण हितकारिणी महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को जनपद चंदौली के नौघरा स्थित प्रदेश प्रबन्धक बांके उपाध्याय के आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान को लेकर गहन चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाण्डेय ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष श्री सीताराम उपाध्याय द्वारा किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ब्राह्मणों के सम्मान, उत्थान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य किया जाएगा।
संगठन ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि आगामी 16 मार्च 2026 को चंदौली जिला मुख्यालय पर एक भव्य ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के माध्यम से समाज को एकजुट करने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की योजना है।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाठक, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय, रामगोविन्द तिवारी, वृजराज उपाध्याय और दिग्विजय उपाध्याय सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
ब्राह्मण हितकारिणी महासभा का बड़ा ऐलान, 16 मार्च को जिला मुख्यालय पर होगा ब्राह्मण महासम्मेलन
