देवकली चतुर्थ में बदलाव तय ? अंकुर श्रीवास्तव की एंट्री से पुराने चेहरों की नींद उड़ी ?


नंदगंज गाज़ीपुर:देवकली चतुर्थ जिला पंचायत सदस्य सीट पर इस बार चुनाव केवल औपचारिक नहीं, बल्कि विकास बनाम विनाश, ईमानदारी बनाम अवसरवाद और जनता बनाम सत्ता के खेल का प्रतीक बनता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह हैं — अंकुर श्रीवास्तव, जिनके मैदान में आते ही पूरे क्षेत्र की राजनीति में भूचाल आ गया है?

देवकली ब्लॉक के बरहपुर गांव के मूल निवासी अंकुर श्रीवास्तव किसी बाहरी चेहरे नहीं, बल्कि मिट्टी से जुड़े, संघर्ष से निकले और जनता के बीच पले-बढ़े नेता हैं। यही कारण है कि आज देवकली चतुर्थ के हर गांव में उनका नाम उम्मीद और भरोसे के रूप में लिया जा रहा है।

पूर्व उपाध्यक्ष – यू.पी. कॉलेज और भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री ( गाज़ीपुर ) जैसे ज़िम्मेदार पदों पर रह चुके अंकुर श्रीवास्तव ने संगठन और समाज दोनों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। राजनीति को सेवा का माध्यम मानने वाले अंकुर श्रीवास्तव आज हर वर्ग — किसान, युवा, महिला, गरीब और बुज़ुर्ग — की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

उनकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही उन्होंने चुनावी मैदान में कदम रखा, वैसे ही अन्य प्रत्याशियों में घबराहट और बेचैनी साफ दिखाई देने लगी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अब मुकाबला आसान नहीं रहा।

देवकली चतुर्थ क्षेत्र में लगभग 22 गांव आते हैं और इस बार 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन जनता का मूड साफ़ है

“अबकी बार दिखावे नहीं, ज़मीन पर काम करने वाला प्रतिनिधि चाहिए।”

लोगों का कहना है कि पिछले प्रतिनिधियों ने केवल वादों की राजनीति की, अधूरे सपने दिखाए और जनता को ठगा। लेकिन अंकुर श्रीवास्तव ने बिना किसी पद के भी लोगों के काम किए, गरीब परिवारों की मदद की, सरकारी दफ्तरों में आम आदमी की आवाज़ बने और हर दुख-दर्द में साथ खड़े रहे।

आज स्थिति यह है कि छोटे बच्चे से लेकर बुज़ुर्ग तक, हर गांव में अंकुर श्रीवास्तव का नाम सम्मान के साथ लिया जा रहा है। उनकी सादगी, संघर्ष और साफ नीयत ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है।

क्षेत्र के जानकार मानते हैं कि

अंकुर श्रीवास्तव का चुनाव मैदान में उतरना, देवकली चतुर्थ में विकास की शुरुआत का संकेत है।

लोगों को अब साफ़ तौर पर विकास की किरण नज़र आने लगी है और यह तय माना जा रहा है कि यदि जनता ने साथ दिया, तो देवकली चतुर्थ को पहली बार एक ऐसा जिला पंचायत सदस्य मिलेगा जो सिर्फ कुर्सी नहीं, जवाबदेही भी निभाएगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें