राज्य सूचना आयुक्त द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण, जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट प्रयागराज एवं गांव वाला वेलफेयर फाउंडेशन एवं ब्रह्मर्शी वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय


कुशीनगर। जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट प्रयागराज एवं गांव वाला वेलफेयर फाउंडेशन एवं ब्रह्मर्शी वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों के दिव्य मेले तथा शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला स्टेडियम, कुशीनगर में किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय पी.एन. द्विवेदी, राज्य सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।

 

इस अवसर पर माननीय राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि ठंड के मौसम में निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। शासन एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा संचालित ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत प्रदान करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।

 

कार्यक्रम में सुदर्शन न्यूज़ के स्टेट हेड रजत मिश्रा, गांव वाला वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक जितेश कुमार मिश्र, जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. ओम प्रकाश सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता झलकती नजर आई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी संबंधित संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

 

के जिला पंचायत सभागार में जरूरतमंद एवं दिव्यांगजन को कान की मशीन, आंख का चश्मा, वैशाखी एवं कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में जरुरतमंद लाभ प्राप्त किये।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना आयुक्त पी. एन. द्विवेदी , विशिष्ट अतिथि सुदर्शन न्यूज़ के प्रदेश प्रभारी रजत मिश्रा, गावं वाला फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रभारी जितेश सिंह , ब्रह्मर्शी वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश राय , राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण कुमार शाही , राष्ट्रीय मंत्री अखिलेश राय , कुशीनगर के नि. जिलाध्यक्ष श्री राणा प्रताप राय , जिलाध्यक्ष अविनाश राय , जिला संगठन मंत्री रोहित सिंह जी, जिला मीडिया प्रभारी विश्वजीत राय जी,ब्लॉक अध्यक्ष तमकुही राजेश राय ,ब्लॉक अध्यक्ष पडरौना अतुल राय , जिला मुख्यालय निवासी श बबलू शाही एवं K न्यूज़ से अखिलेश राय ,4tv टीवी पत्रकार अहमद हुसैन सहित संगठन के सभी लोग लगे रहे और कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। कार्यक्रम में सबको भोजन एवं पानी का भी समुचित व्यवस्था कराया गया और पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें