गाज़ीपुर में एआईएमआईएम का सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की सदस्यता


गाजीपुर।ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमिन (AIMIM) की ओर से सदर विधानसभा क्षेत्र के सम्मनपुर में ज़ोरदार सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि AIMIM ही वह पार्टी है जो मजलूमों, वंचितों और अल्पसंख्यकों की हक़ की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ रही है।

बलियागाजीपुर प्रभारी शमीम खान ने दो टूक शब्दों में कहा कि AIMIM को बीजेपी का एजेंट बताने वाले दरअसल खुद बीजेपी की बी-टीम बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओवैसी साहब की नीतियों और संघर्ष से घबराकर विरोधी अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में करारा जवाब देगी।

मौके पर मौजूद गाजीपुर जिला अध्यक्ष अबू जफर खान ने कहा कि AIMIM अब गाजीपुर में एक मज़बूत राजनीतिक ताक़त बन चुकी है और सदर विधानसभा से संगठन को निर्णायक मुकाम तक पहुँचाया जाएगा। वहीं मनिहारी पंचम से भावी जिला पंचायत प्रत्याशी शकील खान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताक़त के साथ मैदान में उतर चुके हैं और अन्याय, ज़ुल्म और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष और तेज़ किया जाएगा।

कार्यक्रम में सदर विधानसभा अध्यक्ष सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में ओवैसी साहब के बताए रास्ते पर चलने और AIMIM को सत्ता तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें