कासिमाबाद गाज़ीपुर۔कासिमाबाद स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर शहीद शशांक सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले में कुशीनगर ने गोरखपुर को 5 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 165 रन स्कोर खड़ा किया। गोरखपुर की तरफ से आदित्य मिश्रा ने 44 एवं आयुष ने 53 रन बनाए कुशीनगर की तरफ से राहुल और राजन ने दो दो विकेट लिए। इसके जवाब में
166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर की टीम ने 17 वे ओवर में 166 रन बनाकर मैच को जीत लिया। पवन पांडे ने 54 और तरुण ने आक्रामक 41 रन बनाए ,गोरखपुर की तरफ से आदित्य ने 2 विकेट लिए , अर्धशतकीय पारी के लिए पवन पांडे को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया,अंपायर की भूमिका अखिलेश गुप्ता और गोलू यादव ने निभाई, जबकि स्कोरर की भूमिका डिंपू ने किया,एवं कमेंट्री की भूमिका विमलेश तिवारी और विशाल सिंह, अजय यादव ने निभाई। अंत में सभी दर्शकों का व्यवस्थापक और अध्यक्ष अंकुर सिंह और जितेंद्र यादव ने क्रमश आभार व्यक्त किया।कल का मुकाबला सिद्धार्थनगर बनाम कुशीनगर के बीच खेला जाएगा। इसके पूर्व मैच से पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा अखिलेश राय और पूर्व मंडल अध्यक्ष मयंक राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं शुभकामना दिया।
