दर्दनाक सड़क हादसा,अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे पलटी ड्राइवर की मौत


सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 124-सी पर बिजुलिया बाबा के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गिट्टी लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी मामूली रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर अहरौरा (मिर्जापुर) से गिट्टी लादकर बिहार के चौसा पावर प्लांट जा रहा था। ट्रेलर में सवार चालक दिनेश यादव (32 वर्ष), पुत्र सिद्धनाथ यादव, निवासी बुजुर्गा, जनपद गाजीपुर, खलासी राजेश राम (35 वर्ष), पुत्र रूपचंद, निवासी ग्राम जसवा, अहरौरा (मिर्जापुर) तथा बुल्लू पाल, निवासी सैदुपुर, सैयदराजा शामिल थे। जैसे ही वाहन गहमर थाना क्षेत्र के एनएच-124सी पर बिजुलिया बाबा के पास स्थित अंधे मोड़ पर पहुंचा, अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रेलर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही गहमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक व खलासी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चालक दिनेश यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं खलासी राजेश राम को मामूली चोटें आई थीं, जिनका प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी।

इस घटना खबर मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुचे मृतक के भाई का रो रो कर बुरा हाल था।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें